सिखने का जुनून पैदा करो। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपकी सफलता निश्चित है।
मैंने साहस-पाठ से यही सिखा कि अगर जिंदगी में एक बार कामयाबी नहीं मिली तो बार-बार उसी कार्य को करना चाहिए।वह कार्य कितना भी कठिन क्यों ना हो अगर हमारे अंदर साहस और हिम्मत है। तो हम उसे जरूर कर सकते हैं।और जैसे मैं अंग्रेजी बोलने व पढने में कामजोर हूं तो मैं अंग्रेजी बोलना पढना जरूर सीखूंगी।अगर मैं सीखने का साहस करूंगी। तो जरूर सीख जाऊंगी और बच्चों को भी सीख दूँगी। जिंदगी में कैसी भी परिस्थियां क्यों ना आ जाए मैं उसका सामना करने का साहस और हिम्मत जरूर रखूंगी
सिमरन कौर
सिमरन कौर
जीत और हार यह आपकी सोच पर निर्भर है, मान लो तो हार हैं, ठान लो तो जीत है।
पाठ साहस में मैंने सिखा है कि जीवन में हर मुस्किल का सामना करने का साहस हमारे अंदर होना चाहिए। किसी कार्य से डर कर हमें जीवन में पीछे नहीं हटना चाहिए। अगर हम डर कर किसी कार्य को छोड़ना नहीं चाहिए, बल्कि साहस करके उस कार्य को पूरा करने का प्रयत्न करना चाहिए। साहस करने से हम कभी भी पीछे नहीं रहेंगे। किसी भी कार्य में उन्नति हासिल कर सकते हैं। इंसान कभी भी परेशानियों से नहीं हारता। बल्कि इंसान अपनी खुद की कमजोरी से हार जाता है।
ललिता पाल
ललिता पाल
जो व्यक्ति जोखिम उठाने का साहस नहीं रखता, वह अपने जीवन में कुछ हासिल नहीं कर सकता।
जिस व्यक्ति के अन्दर साहस होता है। वह बिल्कुल निडर और बेखौफ़ होता है। पाठ साहस से मैंने समझा है कि हमें अपने जीवन में इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि तमाशा देखने वाले लोग हमारे बारे में क्या सोचते और क्या बोलते हैं। अगर हम दुनिया की इन सब बातों पर ध्यान देंगे, तो हम कभी भी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते। इसलिए हमें अपने जीवन में हर कार्य को पूरा करने का साहस रखना चाहिए।
साहस वह गुण हैं, जिसकी मदद से हम वह कार्य कर सकते हैं, जो हम अपने जीवन में करना चाहते हैं। इसलिए हमें अपने जीवन में साहस बनाए रखना चाहिए।
स्वाति
साहस वह गुण हैं, जिसकी मदद से हम वह कार्य कर सकते हैं, जो हम अपने जीवन में करना चाहते हैं। इसलिए हमें अपने जीवन में साहस बनाए रखना चाहिए।
स्वाति
साहस इस पाठ से मुझे यह सीखने को मिला है कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें हों, पर हमें साहसी होना चाहिए। हम वह काम कर सकते हैं, हमें हार नहीं माननी चाहिए। जिंदगी में मुश्किलें आती हैं और चुनौतियाँ भी, पर हमें उनका सामना करने का साहस होना चाहिए। वह साहस जो मुश्किलों से लड़े, मुश्किलों को हराने का साहस हम सब में होना चाहिए। साहस कठिनाइयों का सामना करने की इच्छा मन में जागृत करता है। हमें चुनौतियों को देखकर पीछे नहीं हटना चाहिए, बल्कि उनका सामना करना चाहिए। हम सब में चुनौतियों का सामना करने का साहस होना चाहिए।
साक्षी खन्ना
साक्षी खन्ना
No comments:
Post a Comment